Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : डेंगू की रोकथाम के लिए चार टीमें कर रही हैं एंटी लार्वा केमिकल का छिड़काव

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शनिवार से स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अलग-अलग चार जगहों पर एंटी लार्वा केमिकल का छिड़काव और जागरूकता अभियान शुरू किया गया है. आज सुबह वार्ड नंबर 10 के सोनाहारा गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव शुरू कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-reaches-jaipur-grand-welcome-will-address-workers/">राहुल

गांधी जयपुर पहुंचे, भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे
डेंगू की रोकथाम के लिए पंचायत स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत प्रशासन की चार टीमें बनाई गई हैं. वार्ड संख्या एक, दो, तीन और चार के लिए गठित टीम में सीएलटीसी रितेश राज, कनीय अभियंता लखींद्रनाथ माहली, सीओ रेणुका महतो, एमपीडब्लू अरुण कुमार मंडल और विक्रम महतो, वार्ड संख्या चार, पांच, छह और सात के लिए सीएमएम तमाल कांत महाकुड़, कल्लोल गिरि, राम कृष्ण साव, तापस राय और दुर्गा पद नाथ, वार्ड संख्या आठ, नौ, दस और 11 के लिए नगर प्रबंधक प्रभात मिंज, राजेंद्र नाथ महतो, प्रदीप कुमार महतो, अरिजीत दत्त और प्रसनजीत दास तथा डेंगू के अति प्रभावित क्षेत्र के लिए नगर प्रबंधक मोनिस सलाम, कनीय अभियंता प्रदीप उरांव, एमपीडब्ल्यू विकास कुमार गिरी, प्रबीर बेहरा और कर्मी असीम नाथ को शामिल किया गया है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-bike-riders-are-getting-injured-after-falling-into-the-pothole-on-the-main-road/">चाकुलिया

: मुख्य सड़क पर उभरे गड्ढे में गिरकर घायल हो रहे हैं बाइक सवार
नगर प्रबंधक मोनीस सलाम ने बताया कि चार टीमें अलग-अलग इलाके में जाकर जागरूकता अभियान चलाएगी और संभावित जगहों पर एंटी लार्वा केमिकल का छिड़काव करेगी. उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने घर और घर के आसपास जल का जमाव नहीं होने दें और साफ सफाई रखें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही