Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : लोधाशोली में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 503 मरीजों की हुई जांच

Chakuliya : प्रखंड के लोधाशोली गांव में रविवार को मंडल अध्यक्ष शतदल महतोकी अध्यक्षता में पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह आयोजित हुआ. इस अवसर पर लोधाशोली पंचायत भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. भारत सरकार के प्रमुख उद्यम राइट्स लिमिटेड के सहयोग से स्वयं सेवी संस्था सिटिजन्स फाउंडेशन के द्वारा यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ. राइट्स लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. डाॅ गोस्वामी ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय ने देश को अंत्योदय का दर्शन दिया. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को अंगीकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार गरीब कल्याण के मार्ग पर अनेक जनकल्याणकारी योजनायें चला रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-car-damaged-due-to-stumbling-of-mixer-machine-in-kadma-major-accident-averted/">जमशेदपुर

: कदमा में मिक्सर मशीन की ठोकर से कार क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की गयी

[caption id="attachment_429602" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/chakuliya-health-camp-2.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> शिविर में उपस्थित महिलाएं[/caption] कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष हरि साधन मल्लिक, लोधाशोली पंचायत की मुखिया मंजू टुडू, पंचायत समिति सदस्य यशोदा गोप, उपमुखिया बिजो मुर्मू, भाजपा नेता भरत पात्र, बाघराय मान्डी, चन्द्र मोहन मान्डी, विश्वनाथ सोरेन, देवाशीष मंडल, शशांक पाल, प्रवीर भोल, कमलकांत सिंह, प्रशांत मल्लिक, गोविन्द गोप, यमुना गोप, लेपा सोरेन ठाकुर दास गोप, सहदेव गोप, ने भी संबोधित किया. इसके पूर्व डाॅ गोस्वामी सहित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना. शिविर में रक्त जांच तथा रक्तचाप जांच की निःशुल्क व्यवस्था थी. 503 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच हुई डाक्टरों के परामर्श पर मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की गयी. जमशेदपुर के पूर्णिमा नेत्रालय के द्वारा 81 नेत्र रोगियों का जांच किया गया. इसमें मोतियाबिंद से ग्रस्त 41 नेत्र रोगियों का पूर्णिमा नेत्रालय में निःशुल्क आपरेशन कराया जायेगा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-vinod-seksaria-a-prominent-industrialist-cum-philanthropist-merged-into-panchtatva/">चाकुलिया

: पंचतत्व में विलीन हुए प्रमुख उद्योगपति सह समाजसेवी विनोद सेकसरिया

शिविर में इन डाॅक्टरों का रहा प्रमुख योगदान

शिविर में डाॅ चम्पाई सोरेन, डाॅ ऋतुराज, डाॅ एस एस सिंह, डाॅ एन आर सिंह, डाॅ किरण सिंह, डाॅ नवीन लोधा, डाॅ सुमन साव, डाॅ शान्तनु महापात्रा, प्रकाश राय, आयुष्मान काउंसिलर जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव तथा पूर्णिमा नेत्रालय के नेत्र चिकित्सकों का अहम योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-meeting-in-govindpur-said-when-will-manki-munda-dakuva-get-respect/">जमशेदपुर

: गोविंदपुर में बैठक कर कहा- मानकी, मुंडा, डाकुवा को कब मिलेगा सम्मान

शिविर को सफल बनाने में इनकी रही भूमिका

शिविर को सफल बनाने में पुर्ण चंद्र सीट, रमानाथ महतो, दुर्गा चरण मांडी, राम चंद्र सोरेन, भवेश गोप, जगदीश गोप, गौरांग गोप, साधु गोप, मिहिर गोप, प्रकाश महाकुड़, दुर्गा मुर्मू, निखिल चंद्र गोप, राजा राम गोप, बादल गोप, जितेंद्र नाथ सीट, अनिमा सीट, आरती गोप, काजोल गोप, शुभम गोप, हेम चन्द्र गोप, बुधु नाथ सिंह, मुकुंद गोप, विश्वनाथ मुर्मू, पार्वती बास्के, मोहिनी मोहन महतो, रतिकांत गोप, धनंजय गोप, जन्मेंजय गोप, उत्तम चंद्र गोप, कनाई लाल मुर्मू आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही