Chakulia : चाकुलिया प्रखंड के सरडिहा गांव में रविवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी के प्रयास से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ. शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. भारत सरकार के प्रमुख उद्यम राइट्स लिमिटेड के सहयोग से प्रमुख स्वयं सेवी संस्था सिटिजन्स फाउंडेशन द्वारा इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य शिविर में 10 डाॅक्टरों द्वारा 478 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई. चिकित्सकों के परामर्श पर मरीजों को निःशुल्क दवाईयां भी दी गई. जमशेदपुर के पूर्णिमा नेत्रालय के नेत्र चिकित्सकों के द्वारा नेत्र 102 रोगियों का नेत्र जांच किया गया. जिसमें 32 मोतियाबिंद से ग्रस्त नेत्र रोगियों का आयुष्मान भारत योजना के तहत पूर्णिमा नेत्रालय में निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा. [caption id="attachment_573062" align="aligncenter" width="600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Chakulia-Health-Camp.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> स्वास्थ्य शिविर में इलाज कराने के लिए लाइन में खड़े लोग.[/caption] इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-mla-sanjeev-sardar-spoke-to-the-trapped-laborers-in-tamil-nadu/">डुमरिया
: विधायक संजीव सरदार ने तमिलनाडु में फंसे मजदूरों से फोन पर की बात
: राष्ट्र विरोधी संगठनों का संरक्षक है हेमंत सरकार- दीपक प्रकाश
alt="" width="600" height="400" /> स्वास्थ्य शिविर में इलाज कराने के लिए लाइन में खड़े लोग.[/caption] इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-mla-sanjeev-sardar-spoke-to-the-trapped-laborers-in-tamil-nadu/">डुमरिया
: विधायक संजीव सरदार ने तमिलनाडु में फंसे मजदूरों से फोन पर की बात
गरीबों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य : डाॅ. गोस्वामी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाॅ. गोस्वामी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की काफी कमी है. आर्थिक कठिनाइयों के कारण गरीब लोग इलाज कराने के लिए शहर के अस्पतालों तक पहुंच नहीं पाते. गरीबों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना ही स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य है. कार्यक्रम को मुखिया दानगी सोरेन, पंचायत समिति सदस्य तापस महतो, जिला उपाध्यक्ष हरिसाधन मल्लिक, जिला मंत्री राजीव महापात्रा, श्यामसुन्दरपुर मंडल अध्यक्ष बाघराय मान्डी, शशांक बारीक, अनिल सेतुआ, बड़शोल मंडल महामंत्री कमलकांत सिंह एवं लोकेश दास ने संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी चंडी चरण साधु ने किया. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-hemant-sarkar-is-the-patron-of-anti-national-organizations-deepak-prakash/">बोकारो: राष्ट्र विरोधी संगठनों का संरक्षक है हेमंत सरकार- दीपक प्रकाश
Leave a Comment