Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के तहत रविवार को चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित कार्यालय में संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के तहत नि: शुल्क नेत्र सह स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित हुआ. संघ के अध्यक्ष डॉ.संजय गिरी की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. शिविर में ब्रह्मानंद अस्पताल के डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव और पूर्णिमा नेत्रालय की नीतू यादव और सोनाली कुमारी ने मरीजों की जांच की. इसे भी पढ़ें :कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-dgp-praveen-sood-will-be-the-new-cbi-director/">कर्नाटक

के DGP प्रवीण सूद होंगे CBI के नये डायरेक्टर

नि:शुल्क दवाइयां भी प्रदान की गईं

शिविर में 350 ग्रामीणों के नेत्र और स्वास्थ्य की जांच की गई. चिकित्सकों के परामर्श पर मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी प्रदान की गईं. जमशेदपुर के पूर्णिमा नेत्रालय के नेत्र चिकित्सकों के द्वारा नेत्र रोगियों के नेत्र की जांच की गयी. मोतियाबिंद से ग्रस्त छह नेत्र रोगियों का पूर्णिमा नेत्रालय में नि:शुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ. संजय गिरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की काफी कमी है. गरीबों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना शिविर का उद्देश्य है. मौके पर तरुण बेरा, कमल लोचन बेरा, कमलेश कुमार, चंदन महतो, विकास परिहारी, छाकु राम हेंब्रम, मोहम्मद महबूब समेत अनेक लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-birth-anniversary-of-sri-sri-ravi-shankar-celebrated/">लातेहार

: श्री श्री रविशंकर का मनाया गया जन्मोत्सव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही