Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : लोधाशोली में 25 को आयोजित होगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर : डाॅ. गोस्वामी

Chakulia : राइट्स लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. दिनेशानंद गोस्वामी ने शुक्रवार को चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया तथा ग्रामीणों से 25 सितम्बर को लोधाशोली में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर की जानकारी दी. उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ जनसम्पर्क अभियान चलाते हुए कहा कि स्वास्थ्य शिविर में जमशेदपुर तथा आसपास के 10 अनुभवी डाॅक्टर मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श देंगे. चिकित्सकों के परामर्श पर मरीजों को निःशुल्क दवाईयां भी प्रदान की जाएगी. नेत्र रोगियों के मोतियाबिंद चिह्नित होने पर उनका जमशेदपुर के पूर्णिमा नेत्रालय में निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-then-station-in-charge-shankar-thakur-gave-testimony-in-sonari-stone-pelting/">जमशेदपुर

: सोनारी पत्थरबाजी में तत्कालीन थाना प्रभारी शंकर ठाकुर ने दी गवाही

जनसम्पर्क अभियान में ये लोग हुए शामिल

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों को दूर करने के लिए इस प्रकार के विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जनसम्पर्क अभियान में डाॅ. गोस्वामी के साथ मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, जिला उपाध्यक्ष हरि साधन मल्लिक, लोधाशोली पंचायत के समिति सदस्य जगदीश गोप, जमुना गोप, ठाकुर दास गोप, सहदेव गोप, निखिल गोप, चैतन्य मांडी, अनिल गोप, मिहिर गोप, हेमचन्द्र गोप, नकुल गोप, भवरंजन गोप, सुभाष गोप, अनाम गोप, अजित गोप, मनसा राम गोप, शिवकाली गोप, भवेश गोप, पनाराम गोप, राजू कर्मकार, देवा कर्मकार, अर्जुन मुर्मू, तिमिर गोप, संजय गोप, विष्णु गोप, जयदेव गोप, प्रदीप गोप शामिल थे. स्वास्थ्य शिविर को लेकर लोगों में खासा उत्साह है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही