Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : सरडीहा गांव में पांच मार्च को आयोजित होगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

Chakulia : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा राइट्स लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि आगामी पांच मार्च को चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा गांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा. भारत सरकार के प्रमुख उद्यम राइट्स लिमिटेड के सहयोग से प्रमुख स्वयं सेवी संस्था सिटिजन्स फाउंडेशन के द्वारा इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है. स्वास्थ्य शिविर में जमशेदपुर, झारग्राम तथा आसपास के 12 अनुभवी डाॅक्टरों द्वारा मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें चिकित्सीय सलाह प्रदान की जाएगी. डाॅक्टरों की सलाह पर मरीजों को निःशुल्क दवाईयां भी प्रदान की जाएंगी. वे मंगलवार की शाम को सरडीहा गांव की चौपाल पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-now-gst-will-not-be-applicable-in-the-entrance-examination-fee-of-educational-institutions/">जमशेदपुर

: शैक्षणिक संस्थानों के प्रवेश परीक्षा में सेवाओं पर जीएसटी पर छूट

लगातार हो रहा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

उन्होंने कहा कि बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में विगत एक वर्ष के दौरान अब तक 34 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा चुका है. इनमें 17 हजार से अधिक गरीब मरीजों का इलाज संभव हुआ है. बैठक को जिला मंत्री राजीव महापात्रा, मुखिया दानगी सोरेन, पंचायत समिति सदस्य तापस महतो, भाजपा नेता जतीन बेरा, कमलकांत सिंह तथा कुंज महतो ने भी संबोधित किया. बैठक का संचालन युवा भाजपा नेता लोकेश दास ने किया. बैठक में सत्यरंजन नायक, विमल महाकुड़, आशुतोष पात्र, देवाशीष राणा, परमेश्वर गिरी, पुलीन राणा, लक्ष्मण राणा, चंडी राणा, मदन राऊत, युदुनाथ नायक, बीरबल महाली, मिठुन नायक, पंकज महतो, गोपेश्वर महतो, संजीत महतो, राजू महतो, बाबुरूबाहन नायक, भवानी शंकर महाकुड़, कृष्ण नायक, अजीत नायक, मनसा नायक आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही