Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : पोलपोला खाल पर पुलिया का निर्माण नहीं होने से कुचाशोली के ग्रामीणों में रोष

Advertisement
Advertisement
Chakuliya : चाकुलिया प्रखंड के जमुआ पंचायत के हरिनिया गांव के कुचाशोल टोला के ग्रामीण वर्षों से पोलपोला खाल पर एक पुलिया निर्माण की मांग कर रहे हैं, ताकि यह टोला सड़क मार्ग से जुड़ सके. लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई पहल नहीं की गई है. इससे ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों और सरकारी पदाधिकारियों के खिलाफ आक्रोश है. विदित हो कि इस टोला तक जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है. यह टोला तीन दिशाओं में खेत और एक दिशा में पोलपोला खाल से घिरा है. बरसात में यह टोला टापू बन जाता है और ग्रामीणों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है. इसे भी पढ़े : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-high-mast-light-is-bad-for-many-years-in-singhpura-and-jwalakanta/">गुड़ाबांदा

: सिंहपुरा व ज्वालकांटा में कई सालों से खराब है हाई मास्ट लाइट

बरसात में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना हो जाता है मुश्किल 

ग्रामीणों का कहना है कि पोलपोला खाल पर एक पुलिया का निर्माण हो जाने से यह टोला बहरागोड़ा प्रखंड के कोसाफलिया में सड़क मार्ग से जुड़ जाएगा और ग्रामीण बहरागोड़ा प्रखंड के रास्ते ही आवागमन कर सकेंगे. टोला के चांदु हांसदा और भरत हांसदा ने बताया कि एक सड़क के अभाव में यह टोला समस्याओं का गुलाम बन गया है. बरसात में बच्चों का स्कूल जाना और मरीजों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है. इसे भी पढ़े : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-two-youths-injured-after-falling-from-bike-treatment-going-on-in-subdivision-hospital/">घाटशिला

: बाइक से गिरकर दो युवक घायल, अनुमंडल अस्पताल में चल रहा इलाज
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही