Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : सरडीहा के सिद्धेश्वर शिव मंदिर में गाजन पर्व आयोजित

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा गांव के सिद्धेश्वर शिव मंदिर में शनिवार की शाम को गाजन पर्व (भोक्ता पूजा) धूमधाम से आयोजित हुआ. पूजा में भोक्ताओं ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर भगवान शिव की पूजा की. गाजन पर्व देखने के लिए मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ भारी भीड़ उमड़ी. भक्तों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की. रात में देव नदी से भोक्ता कलश में जल भरकर (गौरेया भार) मंदिर लेकर मंदिर पहुंचेंगे और भगवान शिव की पूजा करेंगे. रात में छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. गाजन पर्व को सफल बनाने में भवतारण महाकुड़, कमलेश घाटवारी, वृंदावन महाकुड़, अरूप राणा, चित्त महाकुड़, रवीन राणा, पुलीन राणा, पल्टू महाकुड़ समेत अन्य ग्रामीण जुटे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-youth-injured-by-truck-accident-in-kaliyam-condition-critical/">चाकुलिया

: कालियाम में ट्रक के धक्के से युवक घायल, हालत गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही