Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : कूपन नदी किनारे नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन पर केस दर्ज

Chakulia : चाकुलिया में एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना 8 मई की रात 11 बजे की है. पीड़िता ने इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ चाकुलिया थाना में केस दर्ज कराया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. पीड़िता ने महेश्वर महतो, श्रीधन टुडू और अजय मुर्मू पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-complete-the-pending-work-of-housing-construction-by-june-beneficiary-district-coordinator/">चांडिल

: आवास निर्माण का लंबित कार्य जून तक पूरा करें लाभुक : जिला समन्वयक

डरा धमकाकर दिया घटना को अंजाम

शिकायत में कहा है कि 8 मई की रात करीब 11 बजे तीनों आरोपी उसे डरा धमकाकर कूपन नदी (गंदरूपी नदी) किनारे ले गए. जहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी भाग निकले. वह किसी तरह अपने घर गई और परिजनों को घटना की जानकारी दी. पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपियों पर विभिन्न धाराओं एवं 4 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होने का दावा कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही