Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : घाटशिला लीजेंड्स ने चाकुलिया लीजेंड्स को सात विकेट से हराया

Chakulia : चाकुलिया के केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय मैदान में रविवार को लीजेंड्स क्रिकेट टीम का फ्रेंडली मैच घाटशिला लीजेंड्स और चाकुलिया लीजेंड्स के बीच खेला गया. फ्रेंडली मैच में चाकुलिया लीजेंड्स के कप्तान पंकज मिश्रा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए चाकुलिया लीजेंड्स की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में नौ विकेट पर 103 रन बनाये. चाकुलिया के विकास मिश्रा ने सर्वाधिक 19 रन बनाया. घाटशिला लीजेंड्स की तरफ से सत्यवीर रजक ने 4 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट और अर्जुन सिंह ने 2 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट लिये. 104 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी घाटशिला लीजेंड्स की टीम ने 3 विकेट पर 105 रन बनाकर मैच सात विकेट से जीत लिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Chakulia-Ligend-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/78-kg-of-hemp-was-being-brought-from-andhra-pradesh-for-consumption-in-jamshedpur-7-arrested/">जमशेदपुर

में खपाने के लिये ला रहा था आंध्रप्रदेश से 78 किलो गांजा, 7 गिरफ्तार
इस मैच में मैन ऑफ द मैच घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक को चुना गया. उन्होंने 28 गेंद में 47 रन बनाए थे. मैच में अंपायर की भूमिका करण कुमार तथा मोहम्मद भूटान ने निभाई. स्कोरर प्रशांत महतो थे. मौके पर दिव्यांग क्रिकेटर राजू कर्मकार, दीपक झुनझुनवाला, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुमित कुमार लोधा, नीलू खंडेलवाल, धनंजय सिंह, विष्णु कांत शर्मा, भरत कुमार शर्मा, पार्षद देवानंद सिंह, बापी महंती, विकास मिश्रा, पंकज सिंह, सिटी मैनेजर मोनीस सलाम समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही