Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : जिला स्तरीय खेलो झारखंड में परचम लहराने वाली छात्राएं सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की कुचियाशोली पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालीबांध की कक्षा दसवीं की छात्रा मोनी हेंब्रम और कक्षा नौवीं की छात्रा फुलमनी किस्कू ने जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है. मोनी ने भाला फेंक और फुलमनी ने लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं प्रखंड का गौरव बढ़ाया है. छात्राओं का चयन प्रखंड स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के कारण जिला स्तर के लिए किया गया था. मंगलवार को विद्यालय परिसर में दोनों छात्राओं को प्रमाण पत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया. मौके पर प्रधान प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि कुमार शर्मा, शिक्षक बुधराम सोरेन, ब्यूटी सिंह, सुसारी मुंडा, अर्जुन दे, कुमार गौरव, चंदन महतो, हिमांशु बेरा उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-intuc-will-conduct-a-phased-movement-regarding-the-rights-and-entitlements-of-workers/">चांडिल

: मजदूरों के हक व अधिकार को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करेगा इंटक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही