Search

 
 
 

चाकुलिया : तुलसीबनी शिवराम आश्रम में हुई कन्या पूजा

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड के शिवराम आश्रम तुलसीबनी में श्रावण शुक्ल अष्टमी के उपलक्ष्य में गुरुवार को नौ कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया. आश्रम के स्वामी आनंद महाराज एवं बहरागोड़ा परमात्मा सेवा आश्रम से आए स्वामी तपन महाराज ने पूजा अनुष्ठान संपन्न कराया. साधु अनिल महतो, डॉ आसिम माइती, भवेश चंद्र गोप, तापस महतो, लक्ष्मी नारायण दास एवं अनेक महिला भक्तों ने कन्याओं को दान दिया एवं आरती उतारी. अश्विनी घोष एवं देव नायक के कीर्तन दल ने भजन कीर्तन पस्तुत कर सभी को आनंदित किया. इस अवसर पर कन्याओं सहित अनेक बालक, बालिका एवं भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. विदित हो कि प्रत्येक माह कन्या पूजन में कोलकाता के विकास माधो गेढ़िया दान देते आते हैं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-culture-mp-club-held-a-meeting-regarding-the-preparation-of-jatra/">घाटशिला

: संस्कृति सांसद क्लब ने जात्रा की तैयारी को लेकर की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही