Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा गोटाशिला पहाड़

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल गोटाशिला पहाड़ पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा. इसको लेकर बुधवार को स्थानीय विधायक समीर कुमार महंती, जमशेदपुर वन प्रमंडल की वन प्रमंडल पदाधिकारी ममता प्रियदर्शी और चाकुलिया वन क्षेत्र के प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने जायजा लिया. ज्ञात हो कि इस पहाड़ पर प्रत्येक वर्ष आषाढ़ महीना में पूजा पहाड़ पूजा होती है. इसमें तीन राज्य के लोग शामिल होते हैं. अच्छी वर्षा और क्षेत्र की खुशहाली के लिए यहां पूजा करने की वर्षों पुरानी परंपरा है. पहाड़ से कुछ दूरी पर स्थित घाघरा गांव के पास घाघ झरना है. यहां की प्राकृतिक छटा दर्शनीय है. गोटाशिला पहाड़ के पास शिव मंदिर है. यह मंदिर चारों ओर से पहाड़ और साल के घने जंगलों से घिरा है. विधायक और वन विभाग के पदाधिकारियों ने धार्मिक स्थल का मुआयना किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-there-will-be-no-relief-from-the-scorching-heat-for-the-next-three-days-the-temperature-reached-close-to-43-degree-celsius/">जमशेदपुर

: भीषण गर्मी से अगले तीन दिनों तक नहीं मिलेगी राहत, 43 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा तापमान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही