Search

 
 
 

चाकुलिया : सीएचसी में डेंगू जांच एवं इलाज की व्यवस्था करे सरकार - गोस्वामी

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. दिनेशानंद गोस्वामी ने सरकार से मांग की है कि चाकुलिया सीएचसी में डेंगू जांच की व्यवस्था तथा डेंगू मरीजों के लिए विशेष वार्ड शीघ्र खोले. डाॅ. गोस्वामी ने कहा कि सम्पूर्ण चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र डेंगू से प्रभावित है. चाकुलिया सीएचसी में डेंगू के इलाज की सुविधा नहीं होने के कारण चाकुलिया के डेंगू से ग्रस्त मरीजों को झारग्राम के अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-admission-started-in-jharkhand-open-university/">घाटशिला

: झारखंड ओपेन यूनिवर्सिटी में नामांकन शुरू

एक महिला की मृत्यु भी हो चुकी है डेंगू से - विधायक

उन्होंने कहा कि बीते दिनों डेंगू से चाकुलिया की एक महिला की मृत्यु भी हो चुकी है. चाकुलिया में डेंगू से परेशान लोगों को सरकार ने अपने भाग्य भरोसे छोड़ दिया है. डाॅ. गोस्वामी ने शनिवार को चाकुलिया में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. कार्यकर्ताओं ने डाॅ. गोस्वामी से चाकुलिया में डेंगू बिमारी से परेशान लोगों की कठिनाइयों को बताया. बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिसाधन मल्लिक, राजीव महापात्रा, भरत पात्र, शचीन्द्रनाथ पाल, दिलीप महतो, महादेव महतो, देवाशीष मंडल, शुभेन्दु पात्र, सनत गिरि, अरूण गिरि, राणा प्रताप गोप तथा विश्वजीत दास प्रमुख रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-american-consul-general-will-come-to-xlri-on-august-25/">जमशेदपुर

: 25 अगस्त को एक्सएलआरआई आएंगी अमेरिकी महावाणिज्यदूत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही