Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया: सरकार स्वर्णरेखा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में लिफ्ट इरिगेशन से सिंचाई की व्यवस्था करे- डॉ. गोस्वामी

Advertisement
Advertisement
Ghatshila: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से स्वर्णरेखा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में लिफ्ट इरिगेशन के माध्यम से सिंचाई की व्यवस्था करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि स्वर्णरेखा नदी के पानी को लिफ्ट कर पेयजल तथा सिंचाई हेतु उपयोग करने से हजारों हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी तथा किसानों की आय दुगुनी होगी. डॉ. गोस्वामी गुरुवार को चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर गांव में श्यामसुंदरपुर मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं तथा ग्रामवासियों के साथ बैठक कर रहे थे. बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष बाघराय मान्डी ने की. इसे भी पढ़ें: वेस्टइंडीज">https://lagatar.in/shock-to-india-before-the-series-against-west-indies-four-players-including-shikhar-got-corona-infected-mayanks-entry/">वेस्टइंडीज

के खिलाफ श्रृंखला से पहले भारत को झटका, शिखर समेत चार खिलाड़ी कोरोना संक्रमित, मयंक की एंट्री

धानक्रय केंद्रों पर बिचौलिये हावी, किसानों की उपेक्षा

डॉ. गोस्वामी ने कहा कि राज्य कि गठबंधन सरकार किसानों के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रही है. धानक्रय केंद्रों पर बिचौलिये हावी हैं. सरकार प्रत्येक गांव में कैम्प लगाकर किसानों का धान क्रय की व्यवस्था करे. बैठक में विशेष रूप से जिला मंत्री राजीव महापात्रा, भाजयुमो जिला महामंत्री दुर्गा पद गिरि, जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, मंडल अध्यक्ष शुभेन्दु पात्र, भाजपा नेता सनत गिरि, तपन नायक, अरूण गिरि, कृष्णा सोरेन, दीप गिरि, करण किस्कू, लक्ष्मण गिरी, सुबल गिरी, दशरथ नायक, दीप गिरी, मेघनाथ नायक, अशोक साहू, सलैन दास, दीपक गिरी, बेबली गोस्वामी, सनत बेसरा तथा हम्बीर हेंब्रम शामिल थे. इसे भी पढ़ें:बहरागोड़ा:">https://lagatar.in/baharagora-crowd-of-devotees-gathered-on-the-second-day-of-pran-pratishtha-program-of-jagannath-temple-in-nagudsai-panipada-village-open-in-google-translate-feedback/">बहरागोड़ा:

जगन्नाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही