Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में शामिल होंगे राज्यपाल रमेश वैश

Advertisement
Advertisement
Ghatshila :  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आगामी पांच जून को चाकुलिया वन सुरक्षा महा समिति के तत्वावधान में  केदारनाथ झुनझुनवाला हाई स्कूल परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा. समारोह में मुख्य अतिथि राज्य के राज्यपाल रमेश वैश शामिल होंगे. सोमवार को पद्मश्री जमुना टुडू के नेतृत्व में वन सुरक्षा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची राजभवन में राज्यपाल रमेश वैश से मिलकर समारोह में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया. पद्मश्री जमुना टुडू को राज्यपाल ने आश्वस्त किया कि वे कार्यक्रम में शामिल होंगे. पद्मश्री जमुना टुडू ने बताया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-irctcs-water-vending-machine-removed-from-tatanagar-station-increased-problems-for-passengers/">जमशेदपुर

: टाटानगर स्टेशन से हटा आईआरसीटीसी का वाटर वेंडिंग मशीन, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

व्यामशाला में आयोजित होगा

जमुना टुडू ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस समारोह केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय के व्यामशाला में आयोजित होगा. समिति के सभी सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए है. राज्यपाल को आमंत्रण पत्र देने वाले प्रतिनिधिमंडल में शंभूनाथ मल्लिक, सुधीर महतो, मानसिंह टुडू समेत अन्य शामिल थे. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही