Search

 
 
 

चाकुलिया : झरिया गांव में ग्राम सभा आयोजित, गांव में पूर्ण शराब बंदी करने का निर्णय

 
Chakuliya : चाकुलिया प्रखंड की बेंद पंचायत के झरिया गांव में ग्राम प्रधान पंकज कुमार महतो की अध्यक्षता में 15 वें वित्त आयोग तथा मनरेगा योजना के चयन हेतु गुरुवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इस ग्राम सभा में गांव में शराब बंदी करने समेत कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गये. गांव में शराब बेचने पर प्रतिबंध लगाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. जो भी शराब बेचेगा उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. गांव के सभी बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-rain-accompanied-by-strong-storm-in-gua-huge-trees-fell-at-many-places/">नोवामुंडी

: गुवा में तेज आंधी के साथ आई बारिश, कई जगह गिरे विशाल पेड़
स्वास्थ को ख्याल में रखते हुए गांव के किसी भी लड़की की 18 वर्ष से कम उम्र में शादी नहीं करने का निर्णय पर सहमति बनी. मनरेगा से मिट्टी कटाव तथा कंक्रिट कंस्ट्रक्शन के काम का भी प्रस्ताव पारित किया गया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का का प्रस्ताव पारित किया गया. इस सभा में मुख्य अतिथि के रूप में बेंद पंचायत के मुखिया राधानाथ मुर्मू उपस्थित थे. मौके पर गांव के वार्ड मेंबर विजय महतो, पूर्व वार्ड मेंबर डालिया महतो, निमाइ चांद महतो, राहुल महतो, बिलोचन महतो, प्रमोद महतो आदि ग्रामवासी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही