Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : कुर्ला एक्सप्रेस का ठहराव शुरू होने पर स्टेशन में सांसद का भव्य स्वागत

Chakulia : चाकुलिया स्टेशन पर कुर्ला एक्सप्रेस का ठहराव पुन: शुरू होने पर शुक्रवार की शाम को सांसद विद्युत वरण महतो का चाकुलिया स्टेशन पर रेल यात्री सुविधा कमेटी और ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया. सांसद ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने रेल मंत्रालय को अवगत कराकर पुनः कुर्ला एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की स्वीकृति दिलायी. सांसद ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कुर्ला एक्सप्रेस का ठहराव चाकुलिया के लोगों के लिए उपहार स्वरूप है. उन्होंने कहा कि चाकुलिया के लोगों की मांग पर रेलवे फाटक के पास ओवर फुट ब्रिज निर्माण कराने के लिए रेल मंत्रालय को अवगत कराया है. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-workshop-organized-for-regular-vaccination-and-eradication-of-measles/">मनोहरपुर

: नियमित टीकाकरण एवं खसरा उन्मूलन को लेकर कार्यशाला आयोजित

हरी झंडी दिखाकर सांसद ने ट्रेन को किया रवाना

मौके पर रेलवे यात्री सुविधा कमेटी ने डीआरएम और सांसद को चाकुलिया स्टेशन पर अन्य ट्रेनों की ठहराव कराने और अन्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए एक मांग पत्र सौंपा. मौके पर एडीआरएम गिरीश कुमार, गणेश रूंगटा, ब्रह्मदत्त अग्रवाल, लखी नारायण दास, अमित राय, दिनेश सिंह, भरत झुनझुनवाला, दीपक झुनझुनवाला, कृष्णा पाल, प्रमोद शर्मा, सरोज महापात्रा, सुशील शर्मा, मनोरंजन महतो, जगन्नाथ महतो, जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो, सुनाराम हांसदा, पार्थो महतो, सुनील बेरा, शिवशंकर पोलाई, मुखिया मोहन सोरेन, सुधीर महतो, हीरा महतो, संजय दास, बबलू गिरी समेत अन्य लोग उपस्थित थे. लोगों ने स्टेशन परिसर में सांसद का स्वागत आतिशबाजी कर गाजे बाजे के साथ किया. स्टेशन पर खड़ी कुर्ला एक्सप्रेस ट्रेन को सांसद ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. लोगों ने ट्रेन के चालक और पैसेंजर के बीच लड्डू का वितरण कर खुशी जताई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही