Search

 
 
 

चाकुलिया : 16 जुलाई को जामुआ में आयोजित होगा स्वास्थ्य जांच शिविर - डॉ. गोस्वामी

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि चाकुलिया प्रखंड के 50 से अधिक गांवों के लोग जंगली हाथियों के उपद्रव से परेशान हैं. हाथियों के उत्पात से कृषि कार्य तो प्रभावित हो ही रहा है साथ ही ग्रामीणों के आजीविका पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है. बीमारी की स्थिति में लोगों को इलाज करवाने शहर जाना भी संभव नहीं हो पा रहा है. शाम होते ही हाथियों के डर से लोग घर में दुबक जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-arrested-in-firing-case-outside-court-premises/">जमशेदपुर

: कोर्ट परिसर के बाहर फायरिंग मामले में एक गिरफ्तार

12 डॉक्टरों की टीम करेगी स्वास्थ्य की जांच

हाथी प्रभावित गांव के लोगों की स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों को दूर करने के लिए चाकुलिया के जामुआ गांव में 16 जुलाई को विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा. जंगलों से घिरे जामुआ गांव में 16 जुलाई को होने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जमशेदपुर तथा आसपास के अनुभवी चिकित्सकों के 12 डाॅक्टरों द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सीय सलाह प्रदान की जाएगी तथा डाॅक्टरों के परामर्श पर मरीजों को निःशुल्क दवाईयां भी दी जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही