Search

 
 
 

चाकुलिया : नेताजी सुभाष पार्क के पास सड़क किनारे मुर्गा पंखों की ढेर

 
Chakulia( Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत में पश्चिमी रेलवे फाटक से नगर पंचायत कार्यालय होते हुए हवाई पट्टी तक जाने वाली सड़क के किनारे और एफसीआई गोदाम के पास स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क के आसपास दुकानदारों ने मुर्गों के पंखों की ढेर लगा दी है. मुर्गे के पंख सड़क पर उड़ रहे हैं और दुर्गंध फैल रही है. इससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है. इसके कारण राहगीरों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-police-station-and-school-road-turned-into-pond-due-to-rain/">मनोहरपुर

: बारिश से थाना व स्कूल रोड तालाब में तब्दील

ग्रामीणों में भारी रोष

जानकारी के मुताबिक रात में दुकानदार मुर्गे के पंख को सड़क के किनारे फेंक देते हैं. नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क से लेकर स्वर्णरेखा केनाल तक सड़क के किनारे मुर्गा के पंखों की ढेर लगी है. ज्ञात हो कि इस सड़क पर सुबह और शाम अनेक पुरुष और महिला वॉकिंग करने आते हैं. इस सड़क से होकर अनेक श्रद्धालु नागानल मंदिर भी जाते हैं. नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में भी शाम को भीड़ लगती है. अनेक गांव के ग्रामीण इस सड़क से आवागमन करते हैं.नगर पंचायत प्रशासन द्वारा इस इस पर रोक लगाने के लिए किसी भी प्रकार की पहल नहीं की जा रही है. सड़क के किनारे मुर्गा का पंख फेंकने वाले दुकानदारों पर भी नगर पंचायत प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है. इससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष देखा जा रहा है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-farmers-are-earning-well-by-cultivating-green-vegetables/">चाईबासा

: हरी सब्जी की खेती कर किसान कर रहे अच्छी कमाई
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही