Search

 
 
 

चाकुलिया : भारी मालवाहक वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, गंभीर रूप से घायल

 
Chakulia : चाकुलिया थाना क्षेत्र के दीघी और चौठिया के पास माटिहाना- चाकुलिया मुख्य सड़क पर मंगलवार की दोपहर बहरागोड़ा की ओर से आ रहे अज्ञात भारी मालवाहक वाहन ने एक बाइक सवार को रौंद दिया. इसके कारण बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क के किनारे पड़ा रहा. आसपास के गग्रामीण जुटे और इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी. परंतु एक घंटा तक 108 एंबुलेंस नहीं पहुंचा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Chakulia-ACCI-Ghayal-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : साइबर">https://lagatar.in/cyber-criminals-cheated-1-lakh-60-thousand-in-the-name-of-getting-job-in-bank/">साइबर

अपराधियों ने बैंक में नौकरी दिलवाने के नाम पर की 1.60 लाख की ठगी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Chakulia-ACCI-Ghayal-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसके बाद ग्रामीणों ने एक डाला टेंपो पर जख्मी अज्ञात युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया. आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर सड़क को जाम कर दिया. पुलिस पदाधिकारियों के समझाने पर आधा घंटा बाद जाम हटाया गया. ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर भारी मालवाहक वाहनों के चलने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं. ग्रामीणों का कहना है कि उक्त बाइक सवार युवक को भारी मालवाहक वाहन ने धक्का मारा है. जानकारी के मुताबिक बाइक संख्या डब्ल्यूबी 34 एएएफ 8349 पर सवार युवक बहरागोड़ा की ओर जा रहा था. इसी दौरान किसी तेज रफ्तार के भारी मालवाहक वाहन ने उसे धक्का मार दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही