Search

 
 
 

चाकुलिया: मजदूरों के उत्थान के प्रति कृतसंकल्पित है हेमंत सरकार- समीर महंती

 
Ghatshila: मजदूर दिवस के अवसर पर रविवार को बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने झामुमो के कार्यकर्ताओं संग मजदूर दिवस मनाया. इस अवसर पर  विधायक ने शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार मजदूरों के विकास और उत्थान के प्रति कृतसंकल्पित है‌. सरकार ने मजदूर वर्ग के विकास के लिए कई योजनाएं पारित की है, जिनका लाभ मजदूरों को मिल रहा है. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-on-the-verge-of-extinction-of-organized-laborers-in-bjp-government-banna-gupta/">आदित्यपुर:

भाजपा सरकार में संगठित मजदूरों का अस्तित्व मिटने के कगार पर- बन्ना गुप्‍ता

मजदूर संगठित रहें तभी उनका विकास संभव: विधायक

विधायक ने कहा कि मजदूर के बगैर जीवन की परिकल्पना अधूरी है. मजदूरों के अथक परिश्रम से ही देश और राज्य का विकास संभव है. उन्होंने कहा कि मजदूर संगठित रहें तभी उनका विकास संभव है. मौके पर घनश्याम महतो, समीर दास, धनंजय करूणामय, डमन माझी, राजा गोप, राजा बारिक, निर्मल महतो, साहेब राम मांडी, बलराम महतो, राहुल महतो समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही