Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : यहां बेकार बहता है पानी और पानी बिना सूख गए दर्जनों पौधे

Chakkulia : चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय से महज कुछ ही दूर स्थित केदारनाथ झुनझुनवाला हाई स्कूल परिसर का हाल गजब का है. स्कूल परिसर में कई जगहों पर नल से दिन भर पानी बेकार बहता रहता है और वन विभाग द्वारा विद्यालय परिसर में रोपित दर्जनों पौधे पानी के बिना सूख गए हैं और बचे पौधे भी सूखने के कगार पर हैं. देखरेख के अभाव में पौधों की सुरक्षा के लिए बनाए गए बांस के गैबियन टूट रहे हैं. वहीं नगर पंचायत के तहत विद्यालय का 50 लाख की अधिक की राशि से सौंदर्यीकरण का कार्य हो रहा है. विश्वास ना हो तो खुद ही आकर रोपित बेजुबां पौधों की दुर्दशा देख लें. आखिर इन पौधों का कसूर क्या है? [caption id="attachment_555467" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Chakulia-JhunjhunWala-School-1.jpg"

alt="" width="600" height="324" /> झुनझुनवाला स्कूल में पानी के अभाव में सूख रहे पौधे.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-oil-tanker-caught-fire-during-welding-created-chaos/">जमशेदपुर

: वेल्डिंग करने के दौरान तेल टैंकर में लगी आग, मची अफरा–तफरी
[caption id="attachment_555471" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Chakulia-Tree.jpg"

alt="" width="600" height="322" /> पानी के अभाव में सूख रहे पैधे.[/caption] पिछले जुलाई माह में वन महोत्सव कार्यक्रम के दौर में वन विभाग द्वारा इस विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजाति के लगभग 200 पौधों का रोपन हुआ था. सुरक्षा के लिए सभी पौधों की घेराबंदी बांस के गैबियन से की गई थी. रोपण के बाद इन पौधों में पानी नहीं डाला गया और और ना ही देखभाल की गई. इसके कारण दर्जनों पौधे पानी के बिना सूख गए हैं. गैबियन को दीमकें चट कर रही हैं. विद्यालय प्रबंधन भी इन पौधों की रक्षा के लिए प्रयासरत नहीं है. जबकि विद्यालय परिसर में कई जगहों पर लगे नल से 24 घंटा पानी गिर कर बर्बाद होते रहता है. इस संबंध में वार्ड नंबर 10 के पार्षद देवानंद सिंह ने कहा कि पौधों की देखभाल के लिए विद्यालय प्रबंधन से बातचीत की जाएगी. विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष महेश साह ने कहा कि पौधों को बचाने के लिए प्रयास किए जाएंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही