Search

 
 
 

चाकुलिया: कस्तूरबा विद्यालय में हाई मास्ट लाइट 5 पांच माह से खराब

 
Chakulia: चाकुलिया प्रखंड कार्यालय से सटे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में लगी हाई मास्ट लाइट पांच माह से खराब है. इसकी मरम्मत के लिए आवश्यक पहल नहीं हो रही है. विद्यालय की वार्डन सुमित्रा मांडी ने बताया कि हाई मास्ट लाइट खराब होने की सूचना जिला मुख्यालय को दी गई है. उन्होंने कहा कि हाई मास्ट लाइट की मरम्मत आवश्यक है. बता दें कि इस विद्यालय परिसर में स्थापित हाई मास्ट लाइट से विद्यालय के बाहर रोशनी रहती थी. ये हाई मास्ट लाइट सुरक्षा को लेकर लगायी गई थी. लेकिन हाई मास्ट लाइट के खराब होने से विद्यालय परिसर के बाहर अंधेरा पसरा रहता है. जबकि विद्यालय परिसर के दक्षिण और पश्चिम दिशा में झाड़ियों की भरमार है. सुरक्षा की दृष्टि कोण से इस हाई मास्ट लाइट की मरम्मत जरूरी है. इसे भी पढ़ें -आदित्यपुर">https://lagatar.in/news-from-adityapur-before-diwali-government-should-give-bonus-and-dearness-allowance-to-employees-mahasangh/">आदित्यपुर

की खबरें : दीपावली के पूर्व सरकार कर्मियों को बोनस व महंगाई भत्ता दे : महासंघ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही