Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : केएनजे हाई स्कूल परिसर में दिन में भी जलती है हाई मास्ट लाइट

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय से लगभग एक सौ मीटर दूर स्थित केदारनाथ झुनझुनवाला हाई स्कूल परिसर के दक्षिण दिशा में स्थित गेट के पास स्थापित हाई मास्ट लाइट दिन में भी जलती है. मंगलवार को भी यह हाई मास्ट लाइट दिन में जलती देखी गई. यह हाई मास्ट लाइट स्थापना के बाद कई माह तक जली ही नहीं और अब जलने लगी है तो बुझने का नाम नहीं ले रही है. नगर पंचायत कार्यालय जाने वाली सड़क के किनारे स्थित इस हाई मास्ट लाइट के करीब से नगर पंचायत के पदाधिकारी कार्यालय जाते हैं. जानकारी के मुताबिक बाजार क्षेत्र में अनेक ऐसी स्ट्रीट लाइटें हैं, जो दिन में भी जलती हैं. परंतु नगर पंचायत प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं जाता है. वहीं नगर पंचायत में कई ऐसे इलाके भी हैं, जहां स्ट्रीट लाइट नहीं लगाए जाने के कारण अंधेरा रहता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-death-anniversary-of-saint-anthony-the-christian-community-took-out-a-palanquin-journey/">जमशेदपुर

: संत एंथोनी की पुण्य तिथि पर ईसाई समुदाय ने निकाली पालकी यात्रा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही