Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : मारदाबांध के पास पेड़ से टकराया हाइवा

Advertisement
Advertisement
Chakulia(Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया थाना क्षेत्र स्थित बेंद-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर बुधवार को मारदाबांध के पास पश्चिम बंगाल से चाकुलिया की ओर तेज रफ्तार से आ रहा हाइवा संख्या डब्ल्यूबी 67 सी 1237 सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया. इससे पेड़ उखड़ गया और हाइवा उसे घसीटते हुए लगभग 20 फीट दूर ले गया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-due-to-the-negligence-of-the-water-resources-department-drinking-water-supply-in-the-city-was-interrupted/">चाईबासा

: जल संसाधन विभाग की लापरवाही से शहर में पेयजल आपूर्ति बाधित

झाड़ग्राम रेफर

[caption id="attachment_682093" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/chakula-durghtna-13-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> दुर्घटनाग्रस्त हाइवा.[/caption] हाइवा का अगला भाग क्षतिग्रस्त हो गया और पश्चिम बंगाल के रायपुर चांपाबनी निवासी प्रबीर मांझी (23) गंभीर रूप से घायल होकर स्टीयरिंग के पास फंस गया. वहीं खलासी बाल-बाल बच गया. हाइवा में फंसे चालक को स्थानीय ग्रामीणों ने बाहर निकाला. ग्रामीणों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी. गंभीर रूप से घायल हाइवा चालक को 108 एंबुलेंस से चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया. चालक की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. स्वाति कुमारी ने उसे बेहतर इलाज के लिए झाड़ग्राम रेफर कर दिया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-due-to-the-negligence-of-the-water-resources-department-drinking-water-supply-in-the-city-was-interrupted/">चाईबासा

: जल संसाधन विभाग की लापरवाही से शहर में पेयजल आपूर्ति बाधित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही