Search

 
 
 

चाकुलिया : लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित

 
Chakuliya : चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शनिवार को विद्यालय के शिक्षक और  विद्यार्थियों ने सम्मान समारोह आयोजित कर नव निर्वाचित मुखिया शिवचरण हांसदा, पंचायत समिति सदस्य यशोदा गोप, वार्ड सदस्य बासंती गोप को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया. मौके पर प्रधानाध्यापक भूदेव शंकर नायेक ने सत्र 2022 के माध्यमिक परीक्षा सफल प्रथम श्रेणी से पास करने बाले 21 विधार्थियों बैग, कॉपी, कलम देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें :गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-pansas-sheela-gop-honored-the-topper-students-mahulia-high-school/">गालूडीह

: महुलिया उच्च विद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों को पंसस शीला गोप ने किया सम्मानित

विद्यालय ने अलग पहचान बनाई : शिवचरण हांसदा

इस अवसर पर मुखिया शिवचरण हांसदा ने कहा कि विद्यालय के सभी शिक्षकों की अथक परिश्रम और लगन के कारण यह विद्यालय ने क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. शिक्षकों के लगन और  विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है कि मैट्रिक परीक्षा में इस विद्यालय के छात्र अच्छे अंक लाकर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी एक लक्ष्य लेकर आगे बढ़ें और अपनी मेहनत से हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर अपना और क्षेत्र का नाम रोशन करें. मौके पर  विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष मंजु पातर,उषा गोप,दिनेश गोप,जगदीश गोप,विधायक प्रतिनिधि मनोज गोप,सहदेव गोप, राजा राम गोप, शिक्षक विश्वनाथ पाल,अविनाश, संदीप कुमार बेरा,कमलेश सिह, अरुण कु महतो, राजीव मल्लिक,मनोज घाटवारी, बासंती मुर्मु,अंजन भोल, संकुल साधन सेवी गणेश महतो समेत अन्य उपस्थित थे. मंच का संचालन शिक्षक गोविंद गोप ने किया. फोटो: सम्मानित करते शिक्षक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही