Search

चाकुलिया : लोधाशोली उत्क्रमित हाई स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ. पंचायत की मुखिया मंजु टुडू की उपस्थिति में विद्यालय से मैट्रिक परीक्षा के 10 टापर्स सहित कुल 65 विद्यार्थियों को ट्रॉफी तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया. मौके पर मुखिया ने कहा कि विद्यार्थी प्रतिदिन विद्यालय आएं और मन लगाकर पढ़ाई करें. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ही देश के भविष्य हैं. विद्यालय के प्रधानाध्यापक बीएस नायेक ने सभी विद्यार्थियों को बेहतर रिजल्ट के लिए शुभकामनाएं दी. मौके पर शिक्षक विश्वनाथ पाल, गोविन्द गोप, कमलेश सिंह, अविनाश, राईमोनी टुडू, सीतामनी टूडू, अंजन भोल, अरुण महतो सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे. अंत में सभा का समापन शिक्षक गोविन्द गोप ने किया. विद्यार्थियों को मिठाई खिलाई गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sabuj-kalyan-sangh-became-the-winner-in-inter-school-football-league-tournament/">जमशेदपुर

: इंटर स्कूल फुटबॉल लीग टूर्नामेंट में सबुज कल्याण संघ बना विजेता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//