Search

 
 
 

चाकुलिया : एनडी रूंगटा बालिका हाई स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित

 
Chakulia (Dharish Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत के नारायण दास रुंगटा बालिका हाई स्कूल में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर विद्यालय के मैट्रिक की टॉपर 11 छात्राओं को सम्मानित किया गया. बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि देवाशीष दास और विशिष्ट अतिथि गणेश प्रसाद रूंगटा ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मान समारोह का उद्घाटन किया. विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. इसके बाद छात्राओं ने एक से एक बढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया.
इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cctv-will-be-installed-in-all-the-lamps-of-the-district-appeal-to-farmers-to-become-members/">जमशेदपुर

: जिले के सभी लैम्प्स में लगेगा सीसीटीवी, किसानों से सदस्य बनने की अपील

छात्रों के बेहतर भविष्य की कामना की

[caption id="attachment_681192" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/sammanit-2-21-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> सम्मान समरोह का उद्घाटन करते हुए.[/caption]
विधायक प्रतिनिधि देवाशीष दास ने समारोह में कहा कि छात्राएं अनुशासन में रहकर शिक्षकों के मार्गदर्शन में बेहतर तरीके से पढ़ाई करें. समारोह में अतिथियों ने विद्यालय की मैट्रिक टॉपर्स सुमित्रा मुर्मू, बसंती महतो, प्रतिमा सिंह समेत 11 छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके बेहतर भविष्य की कामना की. इस अवसर पर प्रणव बेरा, सत्यजीत दास, प्रभारी प्राचार्य सोमाय मांडी, विश्वजीत गिरी, गीता बेरा, चंद्रिका वर्णवाल, सुलता कुमारी, सुभद्रा कुमारी, मुकुल पाल, मौसमी भोल, गणेश सोरेन, पार्वती बाल पाल और विद्यालय की छात्राएं उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-puja-of-maa-vipattarini-at-srishree-dayamai-kali-temple-in-parsudih-devotees-seek-blessings-of-happiness-and-prosperity/">जमशेदपुर

: परसुडीह के श्रीश्री दयामई काली मंदिर में हुई मां विपत्तारिणी की पूजा, भक्तों ने मांगा सुख-समृद्धि का वरदान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही