Search

चाकुलिया : मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ. इस समारोह में विद्यालय के प्रथम श्रेणी से मैट्रिक और इंटर कला और विज्ञान में पास करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. समारोह शुरू होने के पूर्व कक्षा 12 की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र महतो, एसएमसी के अध्यक्ष मदन मोहन हेंब्रम, विधायक प्रतिनिधि बुलबुल मंडल, विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार कुशवाहा, शंभू प्रसाद सिंह, जूही कुमारी, राजीव लोचन भुइ आदि अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-hydra-collided-with-the-old-woman-waiting-for-the-vehicle-injured/">चांडिल

: वाहन का इंतजार कर रही वृद्धा को हाइड्रा ने मारी टक्कर, घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp