Search

 
 
 

चाकुलिया : विभिन्न गांवों में धूमधाम से मनाया गया हूल दिवस, हुई पूजा-अर्चना

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को हूल दिवस धूमधाम से मनाया गया. हूल दिवस पर ग्रामीणों ने परंपरागत रूप में सज धज कर सिदो -कान्हू की तस्वीर की पूजा की व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. चाकुलिया नगर पंचायत के फूलो-झानो चौक पर आदिवासी समुदाय के लोगों ने हूल दिवस पर सिदो-कान्हू की पूजा-अर्चना कर श्रद्धांजलि दी. पूजा के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने मांदर और धमसे की थाप पर नृत्य किया. मौके पर माझी बाबा सुनाराम बास्के, सुकू सोरेन, दासमत मांडी, विजेन्द्र हांसदा, जीतराय बास्के, बासंती बास्के, डोमन हेम्ब्रम, सुशीला मुर्मू, फागुनाथ बास्के समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे.https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/30rc_m_82_30062023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-students-of-trl-department-will-perform-traditional-dance-at-kus-convocation/">चाईबासा

: केयू के दीक्षांत समारोह में टीआरएल विभाग के विद्यार्थी करेंगे पारंपरिक नृत्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही