Search

 
 
 

चाकुलिया : सड़क के किनारे बिखरी पड़ी हैं शराब की सैकड़ों खाली बोतलें

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत अंतर्गत पश्चिमी रेलवे फाटक से हवाई पट्टी को जोड़ने वाली सड़क के किनारे जगह-जगह पर शराब की सैकड़ों खाली बोतलें बिखरी पड़ी हैं. नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क के बाद से हवाई पट्टी तक सड़क के किनारे और कल्वर्ट के नीचे आसानी से शराब की खाली बोतलें बिखरी दिखाई दे जाएंगी. कई जगहों पर बोतलों को तोड़ भी दिया गया है. ज्ञात हो कि इस सड़क पर सुबह और शाम दर्जनों पुरुष और महिला वॉक करने आते हैं. कुछ लोगों ने बताया कि रात में सड़क के इर्द-गिर्द कुछ युवक अड्डेबाजी करते हैं और शराब पीकर बोतलों को सड़क के किनारे फेंक देते हैं. हवाई पट्टी पर स्थापित नगर पंचायत के तोरण द्वार के आसपास भी शराब की अनेक खाली बोतलें फेंकी हुई हैं. कई जगहों पर सड़क पर बोतलें टूट गयी हैं और टुकड़े बिखरे हुए हैं. इसके कारण राहगीरों को परेशानियां होती हैं. पार्क में शाम को अनेक बच्चे भी आते हैं. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-coal-laden-truck-overturned-uncontrolled-driver-injured/">चांडिल

: अनियंत्रित होकर पलटा कोयला लदा ट्रक, चालक घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही