Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : खेमाशुली रेल व सड़क रोको आंदोलन में शामिल हुए घाटशिला अनुमंडल के सैकड़ों समर्थक

Chakulia : पश्चिम बंगाल के खेमाशुली में आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा कुड़मी जनजाति को एसटी में शामिल करने और कुड़मी भाषा को संविधान की आठवीं सूची में शामिल करने की मांग को लेकर अनिश्चित काल के लिए रेल रोको आंदोलन और पश्चिम बंगाल कुड़मी समाज द्वारा अनिश्चितकालीन सड़क रोको आंदोलन में घाटशिला अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों समर्थक शामिल हुए हैं. आंदोलन स्थल पर पश्चिम बंगाल कुड़मी समाज के सड़क रोको आंदोलन का नेतृत्व नेता राजेश महतो तो आदिवासी कुड़मी समाज के रेल रोको आंदोलन का नेतृत्व कमलेश महतो और वीरेंद्र महतो कर रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Chakulia-Samarthak-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-crpf-distributed-sports-material-among-the-students-of-saranda/">किरीबुरू

: सीआरपीएफ ने सारंडा के छात्र-छात्राओं के बीच खेल सामग्री का किया वितरण
घाटशिला अनुमंडल के घाटशिला, धालभूमगढ़, चाकुलिया बहरागोड़ा, गुड़ाबांदा के सैकड़ों समर्थक विभिन्न वाहनों पर सवार होकर आज सुबह ही वहां पहुंच गए हैं. समर्थकों का जाना जारी है. विदित हो कि आदिवासी कुड़मी समाज हजारों समर्थकों ने आज सुबह से ही रेलवे ट्रैक जाम कर दिया है. वहीं, कल से ही राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 49 भी अनिश्चित काल के लिए जाम किया है. इस आंदोलन से रेल परिचालन ठप है और हाईवे पर वाहनों का परिचालन भी बंद है. आंदोलनकारी चूल्हा - चौकी लेकर डेरा डाले हुए हैं. आंदोलनकारियों के लिए वहां भोजन भी बन रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही