Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : मरम्मत नहीं हुई तो दुर्गा पूजा में परेशानियों का सबब बन जाएगी मुख्य सड़क

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharish Chandra Singh)चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में मुख्य सड़क की अगर मरम्मत नहीं हुई तो दुर्गा पूजा में यह सड़क परेशानियों का सबक बन जाएगी. नया बाजार में अंडरपास से लेकर वन विभाग कार्यालय तक यह सड़क कई जगहों पर गड्ढों में तब्दील हो गई है. दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रही है. नगर पंचायत प्रशासन दुर्गा पूजा को लेकर सड़क की मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं कर रहा है. इसे भी पढ़ें : दुनिया">https://lagatar.in/the-world-should-question-why-the-security-council-failed-to-resolve-the-ukraine-conflict-india/">दुनिया

सवाल करे कि सुरक्षा परिषद यूक्रेन संघर्ष सुलझा पाने में विफल क्यों? : भारत
सबसे खराब स्थिति नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक पर है. नेताजी की मूर्ति के सामने ही सड़क पर एक विशाल गड्ढा बन गया है और उसमें पानी भर गया है. इस चौक से स्टेशन रोड सड़क की स्थिति भी भयावह है. इस सड़क पर तो श्रृंखलाबद्ध तालाब नुमा करते बन गए हैं. यह सड़क अमलागोड़ा होते हुए पश्चिम बंगाल से जुड़ती है. नेताजी सुभाष चौक और अमलागोड़ा जाने वाली सड़क रेलवे की जमीन पर है. इसलिए इसकी वर्षों से मरम्मत नहीं हुई है और स्थानीय निवासी परेशानियां झेल रहे हैं. मुख्य सड़क पर भारतीय फ्यूल स्टेशन के पास भी तालाब नुमा गड्ढा बन गया है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/there-will-be-no-judicial-work-in-jharkhand-today-mourning-in-judicial-world-due-to-demise-of-justice-kp-dev/">झारखंड

में आज नहीं होंगे न्यायिक कार्य, जस्टिस के पी देव के निधन से न्यायिक जगत में शोक
वन विभाग कार्यालय के पास भी इस सड़क पर कई गड्ढे उभरे हैं. ज्ञात हो कि यह सड़क चाकुलिया को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में माटिहाना के पास राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 49 से जोड़ने वाली मुख्य सड़क है. दुर्गा पूजा के पूर्व अगर इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो श्रद्धालुओं को पूजा पंडाल आने में परेशानियां उठानी पड़ेंगी. नया बाजार में इसी सड़क के किनारे नूतन बाजार सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा भव्य पंडाल बनाकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है. स्थानीय निवासी दुर्गा पूजा के पूर्व इस सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही