Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : मरम्मत नहीं हुई तो बरसात में श्रृंखलाबद्ध तालाब बन जाएगा स्टेशन रोड

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : रेलवे प्रशासन ने चाकुलिया स्टेशन को करोड़ों रुपये खर्च कर चकचका दिया. मगर विडंबना है कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में नेताजी सुभाष चंद्र चौक से स्टेशन जाने वाली गड्ढों में तब्दील सड़क मरम्मत नहीं कराई. यह सड़क वर्षों से जर्जर हालत में है. स्थिति यही रही तो यह सड़क बरसात में श्रृंखलाबद्ध तालाब में तब्दील हो जाएगी और इसका दंश यहां की जनता को भुगतना पड़ेगा. सड़क की मरम्मत के लिए यहां के लोगों ने कई बार रेल प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई. मगर कोई सुनवाई नहीं हुई. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-gajan-festival-organized-at-chaureshwar-shiva-temple-in-sardiha/">चाकुलिया

: सरडीहा के चौरेश्वर शिव मंदिर में गाजन पर्व आयोजित

बरसात में इस पर चलना मुश्किल हो जाएगा

ज्ञात हो कि यह सड़क नगर पंचायत को प्रखंड के अमलागोड़ा गांव को जोड़ते हुए पश्चिम बंगाल को जोड़ती है. नेताजी सुभाष चौक से लेकर पुराने जीआरपी ओपी तक इस सड़क पर दर्जनों बड़े-बड़े गड्ढे उभरे हैं. विगत दिनों हल्की बारिश हुई तो सड़क पर उभरे गड्ढे पानी से भर गए. यह काफी व्यस्त सड़क मानी जाती है. स्टेशन के दक्षिण इलाके के लोग इसी सड़क से होकर स्टेशन आना-जाना करते हैं. सड़क की बदहाली से सड़क के किनारे रहने वाले लोगों को भी खासी परेशानियां उठानी पड़ती हैं. यह सड़क रेलवे की जमीन पर है. इसलिए नगर पंचायत प्रशासन के तहत इसकी मरम्मत संभव नहीं हो पा रही है. इस सड़क के किनारे नाली का निर्माण भी नहीं हुआ है. स्थानीय लोगों का मानना है कि अगर इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो बरसात में इस पर चलना मुश्किल हो जाएगा. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-villagers-foil-attempt-to-encroach-land-illegally-in-tungri/">चाईबासा

: टुंगरी में जमीन पर अवैध कब्जा करने के प्रयास को ग्रामीणों ने किया विफल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही