Chakulia : चाकुलिया प्रखंड में श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित जमुआ के आसपास के जंगल और रैयत जमीन पर अवैध रूप से फलदार वृक्षों की कटाई धड़ल्ले से हो रही है. सड़क के किनारे कई जगहों पर महुआ समेत अन्य प्रजाति के फलदार वृक्षों के काटे गए बोटे पड़े हैं. इन बोटों को रात में ट्रैक्टरों से माफिया अन्यत्र ले जाते हैं. पेड़ों के इस अवैध कटाई में वन विभाग पर अंगुलियां उठ रही हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-birsanagar-police-accused-of-breaking-leg-by-beating-station-in-charge-denied/">जमशेदपुर
: बिरसानगर पुलिस पर पीट कर पैर तोड़ने का आरोप, थाना प्रभारी ने नकारा
: 22 फरवरी को मनाया जाएगा प्राचीन देवी मंडप सह काली मंदिर का 11 वां वार्षिकोत्सव [wpse_comments_template]
: बिरसानगर पुलिस पर पीट कर पैर तोड़ने का आरोप, थाना प्रभारी ने नकारा
क्षेत्र में अवैध रूप से माफिया कटवा रहे हैं पेड़ों को
विदित हो कि वृक्षों की कटाई के लिए अंचल कार्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र और वन विभाग से आदेश लेना पड़ता है. इसके बाद लकड़ियों के परिवहन के लिए वन विभाग से परिवहन अनुज्ञा पत्र प्राप्त करना पड़ता है. परंतु क्षेत्र में अवैध रूप से माफिया पेड़ों को कटवा रहे हैं. जमुआ के पास सड़क के किनारे के ही कई पेड़ों को काट डाला गया है. बोटे सड़क के किनारे ही पड़े हैं. इन्हें टपाने की तैयारी की जा रही है. वन विभाग द्वारा पेड़ों की अवैध कटाई पर रोक लगाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. इसके कारण फलदार वृक्षों का तेजी से सफाया हो रहा है. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-the-11th-anniversary-of-the-ancient-devi-mandap-cum-kali-temple-will-be-celebrated-on-february-22/">लातेहार: 22 फरवरी को मनाया जाएगा प्राचीन देवी मंडप सह काली मंदिर का 11 वां वार्षिकोत्सव [wpse_comments_template]
Leave a Comment