Search

 
 
 

चाकुलिया : श्यामसुंदरपुर में अवैध बालू लदा वाहन जब्त, चालक फरार

 
Chakuliya : चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम अंचल निरीक्षक बलवंत सिंह ने अवैध बालू से लदे एक वाहन (ट्रक) को जब्त किया. बालू से लदे वाहन संख्या जेएच 05 डीए- 7469 को श्यामसुंदरपुर थाना के हवाले कर दिया गया. हालांकि वाहन का चालक फरार होने में सफल रहा. आशंका जताई जा रही है कि चंदनपुर स्वर्णरेखा नदी घाट से अवैध रूप से बालू लेकर उक्त वाहन जा रहा था तभी पकड़ा गया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-solid-waste-plant-has-not-started-yet-garbage-being-thrown-on-the-land-full-of-trees-and-plants/">चाकुलिया

: ठोस अपशिष्ट प्लांट अब तक नहीं हुआ शुरू, पेड़-पौधों से भरे भूभाग पर फेंका जा रहा कचरा
बता दें कि इन दिनों श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित चंदनपुर में स्वर्णरेखा नदी घाट से बड़े पैमाने पर बालू की चोरी हो रही है. शाम होते ही यहां बालू चोरी का खेल शुरू हो जाता है. ट्रैक्टरों से बालू का परिवहन कर एक जगह भंडारण किया जाता है. फिर यहां से हाईवा पर लोड कर बालू को जमशेदपुर की ओर ले जाया जाता है. बालू चोरी का यह खेल रात भर चलता है. इसके अलावा ट्रैक्टरों से बालू को चाकुलिया में भी लाया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही