Search

 
 
 

चाकुलिया : बाजपेयी नगर में हाथियों ने फसलों को खाया, फिर रौंदा

 
Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित बाजपेयी नगर में विगत रात करीब दो हाथियों ने उत्पात जमकर मचाया. हाथियों ने विगत रात्रि से सुबह तक उत्पात मचाया है. हाथियों ने चाकुलिया के राम चीज सिंह के खेत में खड़ी केला, अरहर, टमाटर, मूली, बंधा गोभी की फसलों को खाकर और पैरों से रौंदकर नष्ट कर दिया. राम चीज सिंह ने कहा कि हाथियों ने उनकी दो एकड़ भूमी पर तैयार फसलों को नष्ट कर दिया है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-missing-student-of-kasturba-gandhi-residential-school-found-in-bomro-village/">डुमरिया

: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की लापता छात्रा बोमरो गांव में मिली
इससे उनको भारी नुकसान हुआ है. विदित हो कि नगर पंचायत कार्यालय से सटे बाजपेई नगर में अक्सर जंगली हाथी आकर उत्पात मचाते रहते हैं. कई मौके पर हाथियों ने यहां उत्पात मचाया है. पास में ही हवाई पट्टी है और उसके आसपास साल के घने जंगल हैं. इन्हीं जंगलों से निकलकर हाथी नगर पंचायत के बाजार क्षेत्र में घुस आते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही