Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : खेमाशुली में आदिवासी कुड़मी समाज ने किया रेल चक्का जाम

Chakulia : कुड़मी जनजाति को एसटी में शामिल करने और कुड़मी भाषा को संविधान की आठवीं सूची में शामिल करने की मांग को लेकर अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आदिवासी कुड़मी समाज ने बुधवार की भोर से पश्चिम बंगाल के खेमाशुली स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जाम कर दिया है. इसका नेतृत्व राजेश महतो, वीरेन महतो, कौशिक महतो आदि कर रहे हैं. हजारों समर्थक झंडा और बैनर लेकर रेलवे ट्रैक पर डट गये हैं और नारेबाजी कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-innovation-does-not-develop-only-in-mba-lab-develop-innovation-culture-at-work-place-harsh-mariwala/">जमशेदपुर

: इनोवेशन सिर्फ एमबीए लैब में डेवलप नहीं होता है, वर्क प्लेस पर डेवलप करें इनोवेशन कल्चर : हर्ष मारिवाला

वाहनों की लगी लंबी कतार 

[caption id="attachment_599389" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/rail-chkaka-jaam-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> खेमाशुली स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जाम करते समर्थक.[/caption] पश्चिम बंगाल के कई जिलों के समर्थकों का यहां जमावड़ा लगा है. स्टेशन के पास से गुजरे राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 49 को कुड़मी समाज ने चारअप्रैल से ही जाम कर रखा है. एनएच जाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतार खड़ी है और चालक परेशानियों में पड़े हैं.वैसे तो रेल चक्का जाम के मद्देनजर रेलवे ने इस मार्ग पर ट्रेन का परिचालन बंद कर दिया है. कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं तो कई का मार्ग बदल दिया गया है. खेमाशुली में मर्थकों की संख्या बढ़ती जा रही है. पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे झारखंड के कई प्रखंडों से भी कुड़मी समाज के लोग वहां जुट रहे हैं. समर्थकों की संख्या बढ़ती जा रही है. इसे भी पढ़ें :बिरसा">https://lagatar.in/jharkhand-surprise-raid-in-birsa-munda-central-jail-hotwar-in-the-early-morning/">बिरसा

मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में अहले सुबह औचक छापेमारी, मचा हड़कंप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही