Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : नगर पंचायत के स्वर्णरेखा कॉलोनी में हाथी ने अधेड़ को किया जख्मी, उपद्रव मचाया

Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित स्वर्णरेखा कॉलोनी में भोर के करीब के करीब 3:00 हवाई पट्टी की ओर से एक जंगली हाथी घुस आया. हाथी ने सुधीर पात्र (46 वर्ष) नामक व्यक्ति को पटक कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. उसकी पत्नी रीना पात्र और एक अन्य महिला फुलमनी गोप बाल-बाल बच गई. इन्हें भी हल्की चोट आई है. घायल सुधीर पात्र को एंबुलेंस से चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर किया गया है. [caption id="attachment_540149" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Hathi-Ghayal-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हाथी के हमले से घायल महिलाएं.[/caption] इसे भी पढ़ें : आज">https://lagatar.in/today-the-central-government-called-an-all-party-meeting-the-budget-session-will-start-from-january-31/">आज

केंद्र सरकार ने बुलायी सर्वदलीय बैठक, 31 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र
जानकारी के मुताबिक भोर के करीब 3:00 एक जंगली हाथी कॉलोनी में घुस आया. हाथी सुधीर पात्र के घर के पास पहुंचा और बांस स की घेराबंदी को तोड़ने लगा. हाथी को देख सुधीर पात्रा घर से भागने लगा. इसी दौरान हाथी ने उस पर हमला कर दिया और पटक दिया. 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वन कर्मी पहुंचे और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए तत्काल पांच हजार रुपए दिए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Hathi-Ghayal-2.jpg"

alt="" width="720" height="324" /> इसे भी पढ़ें : रातभर">https://lagatar.in/cold-increased-in-delhi-ncr-due-to-overnight-rain-even-today-rain-alert-with-strong-winds-in-many-cities/">रातभर

हुई बारिश से दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, आज भी कई शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
ग्रामीणों के मुताबिक उक्त हाथी पास की ही नागानल कॉलोनी और बीड़ी बस्ती में भी घूमता रहा. विदित हो कि विगत कई दिनों से नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 में जंगली हाथी उपद्रव मचा रहे हैं. हवाई पट्टी क्षेत्र में जंगली हाथी डेरा डाले हुए हैं. परंतु वन विभाग द्वारा हाथियों को भगाने की दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है. गजराज रात में यमराज बनकर घूम रहे हैं. कब किसकी जान चली जाएगी कहना मुश्किल है. अब तो हालात ऐसे हो गए हैं कि जंगली हाथियों से बाजार क्षेत्र के लोग भी सुरक्षित नहीं हैं. इसके कारण लोग दहशत के साये में जी रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही