alt="" width="600" height="400" /> कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता[/caption] विगत विधान सभा चुनाव में थोड़ी सी चूक होने के कारण राज्य में भाजपा की सरकार नहीं बनी. हेमंत सरकार के कार्यकाल में राज्य में विकास कार्य ठप पड़ा है और सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है. सांसद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की केन्द्र सरकार ने कई योजनाएं पारित कर देश के लोगों को लाभान्वित किया है. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त बना है और देश को एक अलग पहचान मिली है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार के विकास कार्यों को लेकर गांव गांव में प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक कर ग्रामीणों को संगठन से जोड़ने की बात कही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-leader-chintu-singh-arrested-for-obstructing-government-work/">जमशेदपुर
: सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में भाजपा नेता चिंटू सिंह गिरफ्तार
बूथ से मंडल तक कमेटी का विस्तार करने का निर्देश
सांसद ने कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पंचायत पंचायत में जाकर लोगों की समस्या से रू- ब - रू होकर समस्याओं का समाधान करें और पंचायत स्तर पर पार्टी को मजबूत करें. तभी आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत होगी. धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के मामले पर संसद ने कहा कि हेमंत सरकार की विफलता के कारण धालभूमगढ़ में बनने वाला एयरपोर्ट रद्द हुआ है. राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो यहां जरूर प्लेन उड़ेगा और उतरेगा. संगठन प्रभारी नंदजी प्रसाद ने पारी पदाधिकारी और कार्यकर्ता को सक्रिय करने पर जोर दिया. कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सक्रिय होकर संगठन को मजबूत बनाएं. बूथ से मंडल तक कमेटी का विस्तार करें और मजबूत करें. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-illegal-game-of-habba-dabba-going-on-under-the-garb-of-mage-festival-in-barananda-village/">किरीबुरू: बड़ानंदा गांव में मागे पर्व की आड़ में चल रहा अवैध हब्बा डब्बा का खेल

Leave a Comment