Search

 
 
 

चाकुलिया: चंडेश्वर शिव मंदिर में भोक्ताओं ने कील पर लेट और जीभ में कील घोंप की शिव पूजा

 
CHAKULIA: चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित चंडेश्वर शिव मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय चड़क पूजा के अंतिम दिन रविवार को  मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पुजारी शिबु पंडा ने मंत्रोच्चारण कर पूजा कराई. पाट भोक्ता निताई घोष और उमेश भारती पक्का घाट तालाब में स्नान कर कील पर लेटकर मंदिर पहुंचे और भगवान शिव की पूजा की. रात्रि में भोक्ता अंगारों पर नंगे पांव चल कर पूजा करेंगे. इसे भी पढ़ें: अग्निपथ">https://lagatar.in/jharkhand-bandh-was-ineffective-in-protest-against-agneepath-aisa-had-called-bandh/">अग्निपथ

के विरोध में बेअसर रहा झारखंड बंद, आइसा ने बुलाया था बंद

नाचते झूमते मंदिर पहुंचे जीभ फोड़ भोक्ता

[caption id="attachment_335963" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/19jun2a-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> जीभ में लोहे की कील घोंपे भोक्ता.[/caption] इसके बाद जीभ फोड़ भोक्ता मोहन सरदार,राजू सरदार,शोनु बेहरा,अजय सरदार,गुना सरदार,चुनु सरदार,मिता नामाता,तापस बेरा,मोना सरदार ने अपनी जीभ में कई कील घोंपकर पक्का घाट से नाचते झूमते चंडेश्वर शिव मंदिर पहुंचे और शिव की पूजा की. रजनी फोड़ भोक्ता अपने हाथों में रस्सी आर-पार कर नाचते हुए मंदिर पहुंचे और पूजा की. मंदिर परिसर में शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिये पुलिस बल की तैनाती की गई थी. इसे भी पढ़ें: घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-the-appearance-of-burudih-dam-will-change-from-65-lakhs/">घाटशिला:

65 लाख से बदलेगी बुरुडीह डैम की सूरत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही