Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : संथाली लेखक संघ की बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने पर हुई चर्चा

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के केएनजे उच्च विद्यालय चाकुलिया में रविवार को अखिल भारतीय संताली लेखक संघ झारखंड शाखा की ओर से मानिक हांसदा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में अखिल भारतीय संताली लेखक संघ झारखंड शाखा का 01 और 02 अक्टूबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय 14वें वार्षिक सम्मेलन के सफल आयोजन के बारे में चर्चा की गयी. उक्त सम्मेलन में मंत्री चंपई सोरेन को मुख्य अतिथि और मंत्री जोबा मांझी को विशिष्ट अतिथि के रुप में आमंत्रित किया जाएगा. आयोजित सम्मेलन का सफल संचालन के लिए गठित आयोजक कमेटी का विस्तार किया गया. आयोजित सम्मेलन में झारखंड के प्रतिष्ठित संताली लेखकों को सम्मानित किया जाएगा और आमसभा के माध्यम से शाखा का पुनर्गठन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/chaibasa-former-prime-minister-of-india-rajiv-gandhi-remembered-on-his-birth-anniversary/">जमशेदपुर

: जयंती पर कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी को किया याद

07 सितंबर को होगी अगली बैठक

सम्मेलन में पश्चिम बंगाल, उड़िसा, बिहार और झारखंड से हजारों संताली लेखकों का शामिल होने की संभावना है. इस सम्मेलन में संगीत नाटक अकादमी से पुरस्कार प्राप्त दुर्गा प्रसाद मुर्मू तथा श्रीपति टुडू और जानुम सिंह सोय को भी सम्मानित किया जाएगा. अगली बैठक 07 सितंबर गुरुवार को केएनजे उच्च विद्यालय चाकुलिया में रखने का निर्णय लिया गया. इसमें मुख्य रूप से झारखंड शाखा के सलाहकार भुजंग टुडू, मोहन चंद्र बास्के, सालखु मुर्मू, श्रीनाथ मुर्मू, अमर हांसदा, पिंटु हेम्ब्रम, छाकु राम हेम्ब्रम, अर्जुन विजय मुर्मू, जितेन्द्र नाथ हेम्ब्रम, महेंद्र हांसदा, ननीगोपाल हेम्ब्रम, बुढ़ान चन्द्र मुर्मू, विजय बल्लव टुडू, कालीपद मुर्मू, ललित कुमार मांडी, हरिपद मुर्मू, असित करूणामय, शिवचरण हांसदा, कानाई लाल हेम्ब्रम, बलराम माण्डी, जितराय सोरेन, पितांबर हांसदा, सनत टुडू, बदेन मुर्मू, सुबोध हेम्ब्रम, नबकुमार हेम्ब्रम, डमन चन्द्र हांसदा, रामजीत बास्के, सुभाष चन्द्र मार्डी, अर्जून कुमार टुडू, रजनी कान्त माण्डी, जयपाल हांसदा, पिरु हांसदा, सुधीर चंद्र मुर्मू आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही