Search

 
 
 

चाकुलिया : झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक में बूथ स्तरीय कमेटी गठन पर हुई चर्चा

 
Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित डाक बंगला परिसर में रविवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की सांगठनिक बैठक आयोजित हुई. बैठक के मुख्य अतिथि विधायक समीर कुमार महंती थे. इसमें प्रखंड के सभी पंचायतों के कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान बूथ स्तरीय कमेटी गठन पर विस्तार से चर्चा की गई. विधायक ने हेमंत सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं. गांव की समस्याओं को कार्यकर्ता चिन्हित करें और उनके समाधान का प्रयास करें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-half-yearly-examination-will-start-in-government-schools-from-january-16/">जमशेदपुर

: 16 जनवरी से सरकारी स्कूलों में शुरू होगी अर्द्धवार्षिक परीक्षा

पार्टी के पदाधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, बेंद पंचायत के मुखिया राधानाथ मुर्मू, मुखिया मंजु टुडू, राकेश महंती, शिव चरण हांसदा, घनश्याम महतो, टुलु साव, डमन चंद्र माझी, गौतम दास, समीर दास, वार्ड पार्षद मुहम्मद गुलाब, बीस सूत्री सदस्य मौसमी मल्लिक, बलराम महतो, पतित पावन दास, विश्वजीत भोल, राकेश बारीक, कुअर सोरेन, मिठू हांसदा, सकिला मुर्मू, बुबाई दास, सब्य साची नायेक, मिथुन कर, मनोरंजन महतो, विजय गोस्वामी, अर्जुन हेंब्रम, दाखिन किस्कू, कोकिल माइती समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही