Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : विधानसभा के शून्यकाल में विधायक ने की फुट ओवर ब्रिज निर्माण की मांग

Chakulia : मंगलवार को विधान सभा में विधायक समीर कुमार महंती ने शून्य काल के दौरान चाकुलिया में फुट ओवर ब्रिज निर्माण की मांग उठाई. विधायक ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिलान्तर्गत चाकुलिया नगर पंचायत में पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग (फाटक) के स्थान पर विगत दिनों रेलवे अंडरपास का निर्माण कराया गया है. यू आकार का अंडरपास निर्माण होने के कारण अंडरपास होते हुए रेलवे ट्रैक पार करने में काफी लम्बी दूरी तय करनी पड़ती है. फलस्वरूप पैदल यात्रियों को पुराना बाजार से नया बाजार आने-जाने में काफी कठिनाई उठानी पड़ती है. ऐसे में यहां पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण की जरूरत है. ताकि आम लोगों को सहूलियत हो सके.

इसे भी पढ़ेंआदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-on-the-eve-of-hindu-new-year-music-festival-was-organized-in-shri-dwivedi-akhara/">आदित्यपुर

: हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर श्री द्विवेदी अखाड़ा में सजी सुरों की महफिल

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही