Search

 
 
 

चाकुलिया : कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा के मद्देनजर जर्जर सड़क पर विधायक ने स्लैग डलवाया

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत चालुनिया पंचायत के जयनगर गांव के पास स्थित कान्हाईश्वर पहाड़ की पूजा आगामी एक जुलाई को होगी. इसके लिए तैयारी अंतिम चरण में है. परंतु पहाड़ तक जाने वाली सड़क जर्जर स्थिति में है और सड़क पर गड्ढे उभर आए है. इसकी जानकारी मिलने पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विधायक समीर महंती ने पहल करते हुए इस सड़क को दुरुस्त करवाया. विधायक के निर्देश पर पहाड़ जाने वाली जर्जर सड़क के गड्ढों में गुरुवार को स्लैग डालकर सड़क को चलने लायक बनाया गया. मौके पर समीर सेना के संयोजक राकेश महंती, प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय, बलराम महतो, निर्मल महतो, अक्षय नायेक, कृष्णा महतो, राहुल महतो, दशरथ हांसदा, कालिदास हेंब्रम, जयराम हांसदा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-national-statistics-office-prashant-chandra-mahalanobis-birth-anniversary/">जमशेदपुर

: राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय में मनी प्रशांत चंद्र महलनोबिस की जयंती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही