Search

चाकुलिया : शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हवन पूजन के साथ नए सत्र का शुभारंभ

Chakulia : चाकुलिया के शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हवन पूजन के साथ नए सत्र 2023- 24 का बुधवार को शुभारंभ किया गया. प्रधानाचार्य कमलाकांत प्रमाणिक ने बताया विद्यालय की परंपरा के अनुसार प्रतिवर्ष नए सत्र का शुभारंभ हवन पूजन के साथ ही प्रारंभ होता है. हवन से वातावरण शुद्ध होता है. साथ ही तनमन में पवित्रता का भाव जागृत होता है एवं अच्छे कार्य करने के लिए ऊर्जा का संचार होता है. पंडित अमित ठाकुर ने हवन का कार्य संपन्न कराया. इसे भी पढ़ें : CM">https://lagatar.in/cm-hemant-gave-appointment-letter-mo-cho-said-your-responsibility-is-oursnow-you-take-responsibility-villagers/">CM

हेमंत ने दिया MO-CHO को नियुक्ति पत्र, कहा- आपकी जिम्मेदारी हमारी, अब ग्रामीणों की जिम्मेदारी आप लें
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दास, आलोक लोधा ,समिति सदस्य हार्दिक यादव अभिभावक प्रतिनिधि रमाकांत शुक्ला भी उपस्थित हुए एवं हवन में भाग लिया. इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में मनोज महतो, तापस बेरा, अरुण महतो, हरिपद महतो, दिलीप महतो, गौर हरि दास, विप्लव जी, शांतनु घोष, मनीषा महतो, धरित्री महतो, नमिता राउत, वंदना दास, लक्ष्मी सिंह, सीमा पांडे ने अहम भूमिका निभाई. हवन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सैकड़ों भैया बहन भी उपस्थित हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp