Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : बाजार समिति शुल्क के विरोध में व्यवसायियों की अनिश्चितकालीन बंद शुरू

Chakulia : चाकुलिया के मिलर्स एसोसिएशन के बैनर तले अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार से यहां के खाद्यान्न के तमाम व्यापारियों ने कारोबार बंद कर दिया. चावल मालिक और अनाज के थोक विक्रेता ने बाजार समिति शुल्क को पुनः लागू करने के खिलाफ अनिश्चितकालीन बंदी की है. यहां की चावल मिलें बंद हैं. अनाज के थोक विक्रेताओं ने भी अपने प्रतिष्ठान को बंद रखा है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-a-meeting-of-adim-bhumij-munda-sarna-samiti-will-be-held-to-unite-the-tribals/">चांडिल

: आदिवासियों को एकजुट करने के लिए आदिम भूमिज मुंडा सरना समिति की होगी बैठक

सभी चावल मिलें हैं बंद 

मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक कुमार झुनझुनवाला और सचिव विनीत कुमार रूंगटा ने बताया कि यहां के खुदरा विक्रेता 15 फरवरी को अपनी दुकानें बंद रखेंगे. जबकि मिलर्स और थोक विक्रेता अनिश्चितकालीन के लिए व्यापार बंद करेंगे. यहां की सभी चावल मिलें बंद हैं. थोक विक्रेताओं ने भी अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा है. आज खुदरा दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें बंद रखी हैं. इसके कारण खरीदारों को परेशानियां हो रही हैं. चावल मिलों को बंद होने और लोडिंग अनलोडिंग कार्य बंद होने के कारण अनेक मजदूर बेकार बैठे हैं. इसे भी पढ़ें :नालंदा">https://lagatar.in/nalanda-police-lathicharged-during-hanuman-aarti-more-than-12-people-injured/">नालंदा

: हनुमान आरती के दौरान पुलिस ने की लाठीचार्ज, 12 से अधिक लोग घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही