Search

चाकुलिया : इंडिका का अगला टायर ब्रस्ट, जंगल में घुसी, पति, पत्नी और पुत्री जख्मी

Chakulia : श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय उच्च मार्ग 18 पर नयाग्राम और पिताजुड़ी के बीच मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे सड़क दुर्घटना हो गई. इसमें कार पर सवार पति, पत्नी और पुत्री जख्मी हो गए. जमशेदपुर की ओर जा रही कार का अगला टायर ब्रस्ट करने के कारण असंतुलित होकर एनएच के किनारे साल के जंगल में जा घुसी और उस पर सवार देवव्रत दास, पत्नी मंजुला दास और बेटी देवलीना दास जख्मी हो गए. इसे भी पढ़ें : Pandora">https://lagatar.in/pandora-papers-white-truth-of-black-money-includes-380-indians-including-sachin-anil-ambani-nirav-modi-jackie-shroff-nira-radia/">Pandora

Papers: काला धन का सफेद सच, सचिन, अनिल अंबानी, नीरव मोदी, जैकी श्रॉफ, नीरा राडिया सहित 380 भारतीय शामिल!
मंजुला दास की स्थिति गंभीर है. सूचना पाकर ग्रामीण पहुंचे. पुलिस भी आ पहुंची और घायलों को कार से निकाला. घायलों को पुलिस के वाहन से धालभूमगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया. यहां तीनों घायलों का इलाज हो रहा है. घायलों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//