Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : जामीरा पहाड़ पूजा 25 जून को, तैयारियां पूरी

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड के बड्डीकानपुर-कालापाथर पंचायत में 25 जून (रविवार) को अच्छी वर्षा और खुशहाली के लिए 10 मौजा के ग्रामीण जामीरा पहाड़ की पूजा करेंगे. इस पहाड़ की पूजा करने की वर्षों पुरानी परंपरा है. पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. ग्रामीणों की मान्यता है कि पहाड़ पूजा करने से अच्छी वर्षा होती है और क्षेत्र में खुशहाली आती है. पूजा के मौके पर न्यू यंग ब्वॉयज क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे. पुजारी सह ग्राम प्रधान पिथो मुर्मू परंपरा के मुताबिक पूजा अर्चना करेंगे. पूजा के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ेगा. विदित हो कि बड्डीकानपुर से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर पूजा स्थल तक भक्त जाते हैं. पूजा स्थान पर कालापाथर गांव के साहेब राम मुर्मू द्वारा मंदिर का निर्माण कराया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mansi-club-distributed-scholarship-among-girls/">जमशेदपुर

: मानसी क्लब ने किया बालिकाओं के बीच छात्रवृति का वितरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही